आपके लिये टाटा मोटर्स ने सुरक्षित यात्रा का एक अच्छा विकल्प पेश किया है. खबर है कि टाटा मोटर्स ने अपनी प्रसिद्ध और सफल गाड़ी सफारी का एक नया वैरिएंट पेश किया है जो बुलेट प्रूफ है. ये एके-47 राइफल के हमले
को भी झेल सकती है.
टाटा की नई सफारी बिल्कुल स्पोर्टी लुक और काफी क्षमता के साथ भारतीय मार्केट में उतर रही है. बुलेट प्रूफ सफारी की कीमत 60 लाख रूपये हैं. जब हम बुलेट प्रूफ सफारी की तुलना आम सफारी से करेंगे तो हमे कोई खास अंतर नहीं दिखेगी. ये सफारी भी आम सफारी की तरह ही दिखेगी मगर जब इसके कारनामों पर नजर डालेंगे तो इसकी विशेषता अन्य गाडि़यों से कहीं ज्यादा होगी. इस सफारी के फ्यूल इंजन पर विस्फोटकों का कोई असर नहीं होगा. बुलेट प्रूफ सफारी फ्लैट टायर के साथ 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी.
इस वाहन के शिशा भी बिल्कुल अलग है जिससे उसमें सवार कोई भी काफी दूर तक छोटी सी छोटी चीजों को देख सकेगा. इस वाहन का अंदरूनी बनावट भी काफी शानदार है. बता दें कि ये पहली बार है जब टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा को नजर में रखते हुए इस तरह की गाड़ी का निर्माण किया है.

No comments:
Post a Comment