तत्कालीन
Wednesday, 7 August 2013
मारुती के बारे मै कुछ खास जानकारी
तत्कालीन
भविष्य का स्कूटर
भविष्य का स्कूटर
स्कूटर सेगमेंट में खासतौर पर भारत में बिजली
से चलने वाले स्कूटर बाजार में मौजूद हैं। इनकी उपस्थिति अभी इतनी नहीं है कि यह
कहा जा सके कि इन्होंने अपना स्थान बाजार में बना लिया है। विदेशों में इलेक्ट्रिक
स्कूटरों को लेकर काफी जिज्ञासा रहती ह
ै एवं अच्छी खासी संख्या में लोग इनका
प्रयोग करते हैं। अब इन स्कूटरों का पर्यावरण हितैषी होना इनकी सबसे बड़ी खूबी है,
पर
स्मार्ट ई-स्कूटर ने जो कंसेप्ट स्कूटर लाया है, उसमें सुरक्षा
को लेकर काफी ख्याल रखा गया है। इस स्कूटर के डिजाइन को लेकर काफी तारीफ भी पाई
है। इसे पेरिस मोटर शो में प्रदर्शित किया गया था।
* इस स्कूटर में सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं,
जो
अब तक कारों में होते थे। जैसे एयर बैग एबीएस एंटी लॉक ब्रेक सिस्टम तथा ब्लाइंड
स्पॉट असिस्ट।
* इरगोनॉमिक कंसेप्ट पर आधारित इसका डिजाइन काफी
अलग है।
* स्टील व एल्युमीनियम का फ्रेम है।
* इसमें एलईडी टेक्नॉलॉजी का प्रयोग किया है,
फ्रंट
हेडलैम्प, बैकलाइट में।
* डिक्की में पर्याप्त जगह है।
* यह स्कूटर डिस्क के आकार के व्हील हब मोटर से
चलती है, जो कि 4 किलोवॉट पावर देती है।
* स्पीड़ 45 किमी प्रति घंटा
है।
* इसमें 48 वोल्ट की
लिथियम आयन बैटरी लगी है, जो यह 100 किमी तक चल
सकती है। 3 से 5 घंटे के भीतर इसे चार्ज किया जा सकता है और वह
भी घर के पावर साकेट से।
* यह स्कूटर स्मार्टफोन से जुड़ा है। स्कूटर
स्टार्ट होता है तब स्मार्टफोन को हेंडलबार के पास एक विशेष डिजाइन के माउंट पर
रखना होता है। इससे स्मार्ट ई-स्कूटर कंसेप्ट से जुड जाता है। एंटी थेफ्ट
प्रोटेक्शन कार्य करना बंद कर देता है और स्कूटर स्टार्ट हो जाता है। स्कूटर चलाते
समय स्मार्टफोन स्पीड़ोमीटर का कार्य करता है। साथ ही बैटरी लेवल भी बताता है।
स्मार्टफोन रास्ते की जानकारी भी ऑनलाइन देता है। गाड़ी पार्क करने के बाद यदि आप
भूल गए कि स्कूटर कहाँ रखा है तब स्मार्टफोन के जीपीएस ट्रेकिंग प्रणाली से पता चल
जाएगा।
Tuesday, 6 August 2013
जहा बुलट बाइक की भी होती है पूजा रोचक जानकारी
दोस्तों आज एक रोचक जानकारी मुझे मिली तो सोचा आप को भी पता चलना चाहिए तो देखेये आपने लोगों को मदिर, मस्जिद और
गुरूद्वारे में मत्था देकते देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी को मोटरसाइकिल
के सामने मत्था देक कर अपनी जिंदगी की सलामती दुआ करते देखा है। यदि नहीं देखा है,
तो
राजस्थान जाइये जनाब। राजस्थान वैसे ही दुनिया भर के आश्चर्यो और रहस्यों से
भरा हुआ है ऐसे में एक और आश्चर्यजनक बात यह है कि यहां पर लोग बुलेट मोटरसा
इकिल
के सामने मत्था टेकतें हैं।
आपको बता दें कि मत्था टेकने वालों की जमात
बहुत ही लंबी और पुरानी है। जी हां इस मोटरसाइकिल के सामने न केवल आम लोग मत्था
टेकतें है बल्कि उस इलाके की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर है यानी कि
पुलिस वाले भी इस मोटरसाइकिल की खुब पूजा करतें हैं। अब आप सोच रहें होंगे कि आखिर
ऐसा क्या है इस मोटरसाइकिल में जो लोग इसकी पूजा अर्चना करतें है तो आइये हम आपको
बतातें हैं इसके पीछे छिपे रहस्य के बारें में।
यह पूरा मामला राजस्थान प्रान्त का है। राजस्थान
से अहमदाबाद जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली एक जगह पड़ता है। पाली से लगभग
20 किलोमीटर दूर रोहित थाना क्षेत्र में इस बुलेट मोटरसाइकिल का मंदिर
स्थित है। इस पूरे मामले के पिछे एक पुरानी कहानी छिपी है। पाली शहर के पास चोटिला
गांव में सन 1988 में ठाकुर जोग सिंह रहा करते थे। उस समय उनके
बड़े बेटे ठाकुर ओम सिंह राठौर भी (ओम बना) थे।
मोटरसाइकिल के पीछे की कहानी:
ओम सिंह को पहले से ही बुलेट की सवारी करने का
बहुत शौक था। शायद यही कारण था कि राजसी ठाठ के चलते सन 1988 में उनके पास
शानदार बुलेट थी। पाली इलाके के लोगों की माने तो उसी समय एक रात ओम सिंह उस रास्ते
से गुजर रहें थें। रास्ते में सड़क के किनारे एक बड़ा पेड़ था जहां पर अधिकांश
सड़क दुर्घटनाये हुआ करती थी। उस जगह पर ओम सिंह भी सड़क हादसे के शिकार हो गये।
जहां पर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। थोड़ी देर
बाद किसी राहगीर ने उन्हे सड़क पर पड़ा देखा। देखते ही वो ओम सिंह को पहचान गया
क्योंकि उस इलाके में उस समय दूर-दूर तक लोगों के पास बुलेट नहीं थी। थोड़ी देर
में बात जंगल में आग की तरह फैल गई। खैर सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और
उसने शव को कब्जे में लेकर मोटरसाइकिल को थाने भेज दिया।
लेकिन चौकानें वाला मामला तब हुआ जब सुबह को
मोटरसाइकिल थाने से नदारद थी। इतना देख पुलिस वाले मोटरसाइकिल को ढूढ़ने निकले जो
कि उन्हे बीती रात हुई घटना के मौके पर ही पेड़ के नीचे पड़ी मिली। मोटरसाइकिल
देख पुलिस वालों के जान में जान आई और वो उसे दोबारा थाने लेकर आयें। लेकिन अगली
सुबह फिर वही घटना हुई और मोटरसाइकिल ठिक उसी पेड़ के नीचे पड़ी मिली। बार-बार एक
ही घटना होने के कारण पुलिस को भी मामला गंभीर लगा। बाद में पुलिस वालों ने स्थानीय
ग्रामिणों से राय मशवरा कर इस बुलेट मोटरसाइकिल को पेड़ के नीचे ही एक चबुतरा बना
कर रख दिया।
ग्रामिणों का विश्वास:
गांव वालों को मानना है कि ओम सिंह बहुत ही नेक
इंसान थे वो कभी किसी का बुरा नहीं चाहतें थे। लेकिन प्रकृति की क्रूरता के आगे वो
भी बेबस थे जिसके कारण उन्हे हादसे का शिकार होना पड़ा। गांव वालों की माने तो
ठाकुर ओम सिंह आज भी रात में पेड़ के नीचे आते है और उधर गुजरने वाले लोगों को
सुरक्षित घर पुहंचाते हैं। उनका मानना है कि उन्ही के कारण वहां पर कभी कोई कोई
सड़क हादसा नहीं होता है। यही कारण है कि गांव वाले उनके उस बुलेट मोटरसाइकिल की
पुजा अर्चना करतें हैं। इतना ही नहीं कुछ ग्रामिणों को दावा है कि उन्होंने रात
में ओम सिंह को मोटरसाइकिल के पास देखा भी है।
इस बुलेट को आज बुलेट बाबा के नाम से जाना जाता
है, और एक अर्से से इस बुलेट की लोग खुब पूजा अर्चना करतें हैं। इसके
अलावा यह भी एक चमत्कार ही है कि, यहां पर ठाकुर ओम सिंह की मृत्यु के
बाद कभी भी दोबारा कोई सड़क हादसा नहीं हुआ है। इस बुलेट के आस-पास पूजा सामाग्री,
प्रसाद,
चुनरी
आदि की बहुत सारी दुकाने सजी रहती हैं। इतना ही नहीं इस इलाके में तैनात होने वाला
हर पुलिसकर्मी सबसे पहले इस बुलेट बाबा के सामने मत्था टेकता है फिर ड्यूटी पर
जाता है। अगर पोस्ट अच्छी हो तो कमेन्ट जरुर करे
एलपीजी डस्टर
र एलपीजी का नया वर्जन इंडियन मार्केट में आएगा या नहीं इस पर अभी स्थिति साफ नहीं हो सकी है।
ऑटो सेक्टर से जुड़े लोगों का मानना है कि यदि डस्टर का एलपीजी वर्जन भारतीय बाजार में लांच हुआ तो यह जल्द पेश होने वाली फोर्ड इकोस्पोर्ट को कड़ी टक्कर देगी। इकोस्पोर्ट में 1.0 लीटर का इकोबूस्ट इंजन है, जो कि अपने फ्यूल एफिशिएंट फीचर के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय हो चुका है। एलपीजी वेरिएंट में ड्राइवर को यह सुविधा होती है कि वह आसानी से इसे पेट्रोल मोड पर शिफ्ट कर सकता है।रेनो ने अपनी पसंदीदा कॉम्पैक्ट एसयूवी डस्टर को भारतीय बाजार में साल 2012 में लांच किया था। लांचिंग के बाद से डस्टर को इंडियन मार्केट में काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। भारतीय बाजार में पेश की गई डस्टर 85bhp और 110bhp दो वेरिएंट में उपलब्ध है। 85bhp इंजन क्षमता वाली डस्टर की 250Nm टार्क और 110bhp इंजन क्षमता वाली डस्टर की 275Nm टार्क है।
Wednesday, 10 April 2013
Sunday, 17 February 2013
इंजन की हिस्ट्री रोचक जानकारी
Subscribe to:
Posts (Atom)






