Tuesday, 13 August 2013

ड्राइवर नहीं, कंप्यूटर चलाएंगे कार





दोस्तों  नमस्कार  मै ओम त्यागी  आज आप के लिये  रोचक जानकारी लाया हु
ड्राइवर नहीं, कंप्यूटर चलाएंगे कार
कैडिलैक इसी साल ऐसे दो नए मॉडल बाजार में उतारने वाली है जिनमें अनेक हाई-टेक ऑप्शन होंगे
नए सेंसरों व ऑटोमैटिक कंट्रोल की बदौलत कार एक्सीडेंट को बड़े आराम से टाला जा सकता है
अद्र्ध-स्वचालित मोड में डाल देने पर यह कार अपनी तय लेन में एक खास स्पीड से खुद ही लगातार चल सकेगी


आज के तकनीकी युग में शायद कुछ भी संभव है। चाहे कारें ही क्यों न हों, उनमें भी आपको अचंभित करने की भरपूर क्षमता होगी। मसलन, इनमें से कुछ कारें ऐसी भी होंगी जो बगैर ड्राइवर के ही सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आएंगी। दरअसल, सड़कों पर खुद से चलने वाली कारें उतारने के प्रयास जोर-शोर से जारी हैं और विशेषज्ञों द्वारा लगाए जा रहे अनुमान से कहीं पहले ही ये कारें बाजार में आ जाएंगी।


इसमें संभवत: कैडिलैक बाजी मार ले जाएगी। कैडिलैक इसी साल ऐसे दो नए मॉडल बाजार में उतारने वाली है जिनमें अनेक हाई-टेक ऑप्शन होंगे। इन्हें चलाने पर ऐसी भावी कार की तस्वीर उभर कर सामने आएगी जिसमें कार ड्राइवरों का स्थान कंप्यूटर ले लेंगे।


जनरल मोटर्स के कुछ इंजीनियरों के मुताबिक नए सेंसरों, वार्निंग एवं ऑटोमैटिक कंट्रोल सिस्टम की बदौलत कार चलाने वालों को पहले से ही दुर्घटना का आभास होने लगता है जिससे वे संभावित एक्सीडेंट को बड़े आराम से टाल सकते हैं।


जनरल मोटर्स का मानना है कि इन खूबियों के साथ-साथ अगर नैविगेशन और निर्णय लेने में मददगार उत्कृष्ट सिस्टम को भी अमल में ला दिया जाए तो खुद से चलने वाली कार बनाने के सपने को साकार किया जा सकता है। एक अन्य जानी-मानी कंपनी ऑडी का कहना है कि वह एक ऐसे सिस्टम को विकसित करने में जुटी हुई है जिससे भारी ट्रैफिक वाले रूटों पर चलने वाले कार ड्राइवर अपने वाहन को अद्र्ध-स्वचालित मोड में डाल सकते हैं। ऐसे मोड में डाल देने पर कार अपनी तय लेन में एक खास स्पीड से खुद ही लगातार चल सकेगी।


यही नहीं, अन्य वाहनों से उसकी टक्कर भी नहीं होगी। इस तरह की खूबियां सबसे पहले ऑडी की 'ए8' सिडान कार में देखने को मिलेंगी। 'सीएनएन मनी' पर उपलब्ध एक लेख में इस कार के बारे में ये सारी जानकारियां दी गई हैं।
 इस लेख में यह भी बताया गया है कि हाल ही में जनरल मोटर्स ने मिशिगन (अमेरिका) में कई उन्नत टेक्नोलॉजी और सिस्टम का डिस्प्ले किया था।


इसी तरह कैडिलैक एसआरएक्स में लगाई गई 'सुपरक्रूज' अद्र्ध-स्वचालित (सेमी-ऑटोनोमस) तकनीक से कई ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों को अवगत कराया गया है। इस कार को चलाने के दौरान बड़ी ही हैरतअंगेज स्थितियां सामने आईं। मसलन, एक समय जब कार चलाने वाले व्यक्ति का हाथ स्टीयरिंग पर नहीं था यानी जब कार अद्र्ध-स्वचालित मोड में थी तब कार अपनी तय स्पीड से खुद ही आगे बढ़ रही थी।


कुछ दूर तक जाने के बाद जनरल मोटर्स की ठीक वैसी ही एक अन्य कार एकदम से बाईं तरफ से पहली कार के निकट आ गई और फिर उससे कुछ आगे निकल कर वह कार सीधी होकर चलने लगी। हालांकि, ऐसे में भी पहली कार की स्पीड डगमगाई नहीं। सबसे पहले तो उसकी स्पीड खुद-ब-खुद कम हो गई और वह दूसरी कार के पीछे-पीछे चलने लगी। जब दूसरी कार कुछ ज्यादा आगे निकल गई तो पहली कार की स्पीड अपने-आप  फिर से तेज हो गई। दोस्तों आप को ये जानकारी केसी लगी जरुर बताना कमेन्ट करे या  मेरे से संपक करे  ये जानकारी नेट से ली गयी है इस पर मेरा कोई आधिकार नहीं है  है धन्यवाद

No comments:

Post a Comment