सभी सुविधाओं को शामिल किया हैं. भारतीय बाजार में इस कार की कीमत की शुरूआत महज 3.95 लाख रूपये से की गयी हैं.
होंडा सिएएल कार इंडिया के सीईओ टकासी नगायी ने बताया कि कंपनी ने अपनी इस नयी कार से भारतीय कार बाजार की छोटी कारों की श्रेणी में सबसे तेजी से विकास करने वाली कंपनी साबित होगी. इसके पहले कंपनी अपनी इस कार को मलेशिया में पेश कर चुकी है. होंडा ने हाल ही में भारतीय बाजार में एक प्रिमियम हैचबैक के तौर पर अपनी जैज को पेश किया था. जिसकी कीमत भारतीय बाजार में लगभग 8 लाख रूपये तक थी. कीमत ज्यादा होने के कारण इस कार को भारतीय बाजार में आशातित सफलता नहीं हासिल हो सकी थी. इसी के चलते कंपनी ने कम कीमत में होंडा ब्रायो को पेश किया हैं. कंपनी ने अपनी इस कार को चार नए वैरिएंट में पेश किया है.
होंडा ने अपनी इस नयी ब्रायो में शानदार फिचर्स को शामिल किया है. इस कार में शानदार 1.2 लीटर का आई-वीटेक इंजन लगा हुआ है. इसमें प्रयोग किए गए तक़रीबन 80 प्रतिशत पार्ट्स को भारत में बनाए गए हैं. इस कार में बेहतरीन ऑडियो सिस्टम और, यूएसबी, और आई पॉड आग्जिलीयरी कनेक्शन की भी सुविधा दी गयी है. इसमें पावर स्टेयरिंग है, जो कि 4.5 मीटर तक के क्षेत्र में आसानी से टर्न ले सकती है. ये ब्लॉग अगर आप को अच लगता है तो इस पर अपनी राय जरुर दे

No comments:
Post a Comment