Wednesday, 6 February 2013

रतन टाटा के बारे मै कुछ जानकारी





दोस्तों आज बात करते है उस महान हस्ती के जिसने सिर्फ अपने दम पर टाटा मोटर्स को एक न्यू पहचान दी  रतन टाटा एक ऐसा नाम जो  आज के टाइम मै  हर कोई जानता है उसके बारे मै कही पढ़ा मेने मुझेअच्छा लगा  मेने सोचा आप तक भी ये जानकारी पहुचे

 1. पहली पैसेंजर कार: 1998 में समूह ने रतन टाटा के नेतृत्व में पहली पैसेंजर कार टाटा इंडिका लांच की। दो साल की अवधि में ही यह कार अपने समूह में नंबर वन ब्रांड के रूप में उभर कर आई।की सबसे बड़ी चाय कंपनी है।

2. टेटली का अधिग्रहण: टाटा ग्लोबल बेवरेज के नाम से पहचान रखने वाली टाटा टी ने वर्ष 2000 में टेटली समूह का अधिग्रहण किया। टेटली समूह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय उत्पादक व वितरक समूह है। टेटली ब्रिटेन रतन टाटा आज यानी अपने जन्मदिन के दिन रिटायर हो रहे हैं। टाटा समूह में रतन टाटा की जगह साइरस मिस्त्री ले रहे हैं। रतन टाटा ने टाटा समूह को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। आइए हम जानते हैं कि ऐसी ही रतन टाटा की 10 बड़ी उपलब्धियां:


 3. टाटा-एआइजी: टाटा समूह और अमेरिकन इंटरनेशनल ग्रुप इंक [एआइजी] ने संयुक्त उपक्रम के रूप में 2001 में टाटा-एआइजी की शुरूआत की। इसी के साथ टाटा एक बार फिर इंश्योरेंस सेक्टर में उतरी। इससे पहले 1919 में दोराबजी टाटा ने न्यू इंडिया एश्योरेंस की शुरूआत की थी, जो 1956 में राष्ट्रीयकृत हुई।

 4. वीएसएनएल पर नियंत्रण: वर्ष 2002 में टाटा समूह ने विदेश संचार निगम लिमिटेड [वीएसएनएल] के नियंत्रणकारी शेयर हासिल कर लिया। वीएसएनएल का गठन 1986 में हुआ था और यह न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने वाला पहला भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम था।

 5. टीसीएस की रिकार्ड आमदनी: वर्ष 2003 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज भारत की ऐसी पहली सॉफ्टवेयर कंपनी बनी, जिसके राजस्व ने एक अरब डॉलर का आंकड़ा पार किया। इसके एक साल बाद कंपनी ने सार्वजनिक शेयर जारी किए।

 6. न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग: वर्ष 2004 में टाटा मोटर्स की लिस्टिंग न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में हुई। इसी साल कंपनी ने डेबू मोटर्स की हैवी व्हेकिल्स यूनिट का अधिग्रहण भी किया। वर्ष 2007 में टाटा स्टील ने एंग्लो-डच कंपनी कोरस का अधिग्रहण किया। यह यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी स्टील उत्पादक कंपनी है।

 7. नैनो का अनावरण: वर्ष 2008 में टाटा मोटर्स ने देश की सबसे सस्ती कार टाटा नैनो का अनावरण किया। रतन टाटा का सपना था कि वे देशवासियों को एक लाख रुपये में कार उपलब्ध कराएंगे। वे अब इसे नए रूप में लांच करने जा रहे हैं।

 8. जगुआर-लैंडरोवर: वर्ष 2008 में ही टाटा मोटर्स ने फोर्ड की जगुआर-लैंडरोवर का अधिग्रहण किया। इसके बाद जगुआर लैंडरोवर नाम से नई कंपनी बनाई गई।

 10. टाटा स्टारबक्स की शुरुआत: वर्ष 2012 में टाटा ग्लोबल बेवरेज और स्टारबक्स ने संयुक्त उपक्रम के तहत टाटा स्टारबक्स लिमिटेड की शुरुआत की। इसका पहला स्टोर मुंबई में खुला। दोस्तों ये जान करी केसी लगी  बताना ना भूले   धन्यवादआप के जवाब का इंतजार रहेगा  

No comments:

Post a Comment