
|
मॉस्को में हर दिन कार चोरी की 40 घटनाएँ होती
हैं |
कारों की चोरी के किस्से तो आम हैं मगर कार
चोर किन चीज़ों का और कैसे इस्तेमाल करते हैं इसकी जानकारी नही मिल
पाती.
मगर मॉस्को की सैर कर ये बातें आराम से जानी जा सकती
हैं.
मॉस्को में चोरी की कारों का दुनिया का एकमात्र संग्रहालय बनाया गया
ह
इस संग्रहालय
को तैयार करनेवाले निदेशकों में से एक नादेदा अब्रामोवा कहती हैं,"ये संग्रहालय
इसलिए बनाया गया था ताकि लोग अपने वाहनों की सुरक्षा बेहतर ढंग से कर सकें". संग्रहालय के कई हिस्से हैं. एक में उन औज़ारों की जानकारी
है जिनसे वाहन चुराए जा सकते हैं तो एक में चोरी के वाहनों को छिपाने के तरीक़े
बताए गए हैं.
इसी तरह एक हिस्से में कार चोरी से जुड़े आँकड़े रखे गए हैं तो
एक और हिस्से में वाहनों की सुरक्षा के लिए बने औज़ारों को प्रदर्शित किया गया
है.
संग्रहालय आनेवाले
लोगों में सबसे ज़्यादा लोग उस हिस्से पर ज़्यादा समय बिताते हैं जहाँ सुरक्षा की
जानकारी दी गई है.
यहाँ नज़र आता है फिश हुक जिसके कारण मॉस्को में कार चोरी
की कई कोशिशों को नाकाम किया जा चुका है.
इस फिश हुक को ड्राइवर की सीट पर
रख छोड़ा जाता है और चोर जैसे ही उसपर बैठता है वह उसमें फँस जाता है.
मगर
एक बार ऐसा भी हुआ कि कार मालिक इस हुक को निकालना भूल गए और फिर जो वो स्वयं उसपर
बैठे तो उसके बाद जहाँ जाना था वहाँ ना जाकर वे सीधे अस्पताल जा पहुँचे.
इस
संग्रहालय में फिश हुक जैसे और भी कुछ उपायों की जानकारी दी गई
है.
ऑंकड़े
संग्रहालय में ये जानकारी मिलती है कि मॉस्को में
हर दिन लगभग 40 कारों को चोर उठा ले जाते हैं.
साथ ही ये भी बताया गया है कि
शहर के बाहरी इलाक़े में ज़ेलेनोग्रेड नामक जगह चोरी की कारों की ख़रीद बिक्री का
सबसे सुरक्षित इलाक़ा है.
वर्ष 2001 में केवल इसी जगह 300 से भी ज़्यादा
चोरी की कारों को बेचा गया.
शहर के केंद्रीय हिस्से की तुलना में ये संख्या
पाँच गुना ज़्यादा रही और इससे ये अंदाज़ मिलता है कि शायद शहर के केंद्रीय हिस्से
में रहनेवाले लोग ज़्यादा चौकन्ने हैं.
साथ ही यहाँ ये भी जानकारी मिलती है
कि कार चोरी करनेवालो की सबसे पसंदीदा ओडी ६ है आप को ये पोस्ट केसी लगी अपनी राय जरुर दे |
| |
|
No comments:
Post a Comment