Thursday, 31 January 2013

क्यों अन्य से बेहतर है डस्टर


दोस्तों आज नज़र डालते है क्यों अन्य से बेहतर है डस्टर ये बहुत अच्छी कार है  अभी तक मिडल क्लास फैमिलियों के लिए एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीइकल) खरीदना दूर की कौड़ी माना जाता था। लोग सोचते थे कि एसयूवी वही लोग खरीद सकते हैं, जिनकी अनाफ शनाप कमाई हो, नौकरीपेशा आदमी तो
इसे नहीं ले सकता। लेकिन रेनॉ की डस्टर मिडल क्लास फैमिली के लिए एकदम परफेक्ट कार है, जो कि उसे आराम से अफोर्ड कर सकते हैं। पहले बड़ी फैमिली की जरूरतों के हिसाब से एक ऐसी गाड़ी चाहते हैं जिसमें 7-8 लोग बैठ सकें। लेकिन अब कंपनियों ने 5 सीटों वाली एसयूवी पर फोकस शुरू किया है जो एक साथ कई सेगमेंट के लोगों को टारगेट करती है। फ्रांसीसी कंपनी ने इस नए कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में पहली गाड़ी डस्टर को 7.19 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है।

 महिंद्रा स्कॉर्पियो और टाटा सफारी इंडिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी हैं। इनकी कीमत करीब 8 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन फैमिली क्लास में ये ज्यादा हिट नहीं है। आइए जानते हैं डस्टर की खूबियां : Îेखें फोटो भी


-स्पेस : हैचबैक और सेडान दोनों में 5 लोगों के बैठने की जगह होती है। डस्टर में भी 5 लोगों के अलावा सामान के लिए भी अच्छा स्पेस है और साइज ज्यादा बड़ा न होने की वजह से पार्किंग स्पेस कम घेरती है।

-माइलेज में किफायती : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए भारतीय ग्राहक किसी भी गाड़ी को खरीदने से पहले उसके माइलेज पर गौर करते हैं। कंपनी का दावा है कि डस्टर भारतीय सड़कों पर 17 से 19 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। डीजल में इसके दो वेरिएट 85 बीएचपी और 110 बीएचपी उपलब्ध हैं ।

 -पॉवर में बेमिसाल : डस्टर का 1461 सीसी का डीजल इंजन भारतीय बाजार में 85 और 110 बीएचपी में उपलब्ध होगा। यह काफी दमदार है। 1.5 लीटर डीजल इंजन निसान माइक्रा से लिया गया है।

 -एक्सीलरेशन और पिकअप : रफ्तार के शौकीन लोगों के लिए डस्टर का एक्सीलरेशन और पिक-अप काफी दमदार है। यह केवल 11.8 सेकेंड में 100 किमी प्रति घटा तक की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है। यह शहरी सड़कों के अलावा गाव की सड़कों पर भी दौड़ने में सक्षम है।

 -एक्सटीरियर : रिनॉल्ट की डस्टर का बाहरी लुक देखने में काफी आकर्षक है। यह लोगान के डी प्लेटफार्म सेग्मेंट पर आधारित है। व्हील इसको दमदार स्पोर्टी लुक देते हैं। साइज में रिनॉल्ट की कोलेओस से थोड़ी ही छोटी है। हेड लाइट, बैक लाइट और बंपर पर लगे फ्रंट फॉग लैंप इसके लुक को बेहतर बना रहे हैं। डस्टर की लंबाई 4.31 मीटर और चौड़ाई 1.82 मीटर है। व्हील बेस 2673 एमएम और वजन 1235 किलो है, जो सड़क पर जमकर चलने में काफी मददगार है।

 -इंटीरियर : डस्टर के इंटीरियर में लोगान की कापी की गई है। इसमें कुशन सीट दी गई है, जिससे इसमें सफर करना काफी आरामदायक है। फाइव सीटर डस्टर में पर्याप्त स्पेस दिया गया है। स्पेस के कारण यह लंबे टूर और लॉग ड्राइव पर कंफर्टेबल साबित होगी। इसका डैशबोर्ड घुमावदार है, जो इसके स्पोर्टी लुक को बेहतर बना रहा है।

 -इंजन परफॉर्मेस : डस्टर का डीजल इंजन निसान माइक्रा के 1.5 सीआरडीआई डीजल इंजन पर बेस्ड है। डस्टर का इंजन 85 बीएचपी और 110 बीएचपी दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा। 85 बीएचपी इंजन 250 एनएम टार्क और 110 बीएचपी इंजन 275 टार्क उत्पन्न करने में सक्षम है।

 -व्हील्स :

 बड़े व्हील इसको परफेक्ट एसयूवी लुक देते है। इसमें 16 इंच के एलॉय स्टील व्हील यूज किये गये है। टायर साइज 215/65 रखा गया है।

 -ब्रेकिंग एंड हैंडलिंग :

 रेनॉल्ट की डस्टर में डिस्क ब्रेक इस्तेमाल किये गये है। इमरजेंसी में यह काफी मददगार होते है। डस्टर के दोनों वेरिएंट इसे पहाड़ियों पर, शहरी सड़कों और उबड़-खाबड़ रास्तों में जमकर चलने में मददगार है।

 -सेफ्टी फीचर्स :

 सेफ्टी के मकसद से यह काफी अच्छी गाड़ी है। इसमें एंटी लॉक ब्रेक सिस्टम दिया गया है। डस्टर में दो फ्रंट एयरबैग और 3 प्वॉइंट सीट बेल्ट दी गई है।आप को ये पोस्ट केसी लगी जरुर कमेन्ट दे ये जानकारी नेट से ली गई है इस पर मेरा कोई अधिकार  नहीं है बस एक कोशिश है आप तक जानकारी पंहुचा सकू     

No comments:

Post a Comment